Press "Enter" to skip to content

जवाहर कालोनी में शराब के नशे में पिता ने पुत्र पर चाकू और हंसिए से किया हमला, बचाने आई मां और भाई को भी पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र की जवाहर कालोनी में गुरुवार की देर शाम एक पिता ने शराब के नशे में पुत्र पर चाकू और हंसिए से हमला कर घायल कर दिया इस दौरान पुत्र को बचाने आई मां और उसके भाई के साथ भी मारपीट कर दी।

जानकारी के मुताबिक शीला कुशवाह निवासी जवाहर कालोनी ने बताया कि गुरुवार की शाम को उसके पति बलराम कुशवाह ने कूलर में पानी भरने की मामूली बात को लेकर शराब के नशे में उसके पुत्र कपिल कुशवाह पर चाकू और हंसिए से हमला कर दिया। इस दौरान पुत्र को बचाने में पति ने उसके और उसके दूसरे पुत्र के साथ भी मारपीट कर दी। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!