Press "Enter" to skip to content

गेहूं के खेत मे भड़की आग: हाईवे किनारे खेत में लगी थी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के घुरुवार रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास में गुरुवार को गेहूं के खेत में आग भड़क गई। आग में खेत में कटी और खड़ी गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग ज्यादा नहीं बढ़ पाई।

बदरवास के ओवर ब्रिज के पास छोटा ग्वाल पुत्र ओमप्रकाश ग्वाल निवासी वार्ड-6 के रहने वाले किसान का हाईवे से सटा हुआ खेत है। संभवत किसी ने जलती बीड़ी-सिगरेट खेत में फेंक दी होगी, जिसके चलते आग भड़क गई।

सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से किसान को सवा लाख के करीब का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!