Press "Enter" to skip to content

इंद्रा कॉलोनी में 37 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, बीमारी की वजह से डिप्रेशन में था युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में एक 37 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक बीमारी की वजह से डिप्रेशन में था. जिस कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार दिलीप शाक्य उम्र 37 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी शिवपुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपनी दो बच्चियों को लेकर होली और भाई दूज का त्योहार मनाने मायके गई हुई थी इसी दौरान मंगलवार की देर रात दिलीप ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!