Press "Enter" to skip to content

होली पर रंगलाल दरोगा जी की कार्यवाही गली में गाना बजा रहे कमल पर कोलाहाल नियत्रंण अधिनियम के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तिलातीली मार्ग पर एक युवक को होली पूर्व संध्या पर डीजे बजाना मंहगा पढ़ गया। पुलिस वाहन में सवार होकर गुजर रहे उपनिरीक्षक ने लागू अचार संहिंता का उलंघन मानते हुए डीजे को जप्त कर आरोपी के खिलाफ कोलाहाल नियत्रंण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक़ उपनिरीक्षक रंगलाल तिलातीली रोड़ से होकर गुजर रहे थे इसी दौरान तिलातीली गांव का रहने वाला कमलसिह पुत्र दुर्जन सिह कुशवाह एक म्यूजिक मशीन और एक साउंड को गली के बाहर रखकर बजा रहा था। उपनिरीक्षक रंगलाल ने लोकसभा के चुनाव के चलते लागू मानते हुए डीजे सिस्टम की जप्ती की कार्यवाही कर आरोपी कमल सिंह के खिलाफ कोलाहाल नियत्रंण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!