Press "Enter" to skip to content

ग्रामीण पर तेंदुआ ने किया हमला: हालत गंभीर, जंगल मे भैंस चराने गया था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के बलारपुर के जंगल में भैंस चराने गए एक ग्रामीण पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। ग्रामीण की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गांगुली निवासी कोक सिंह गुर्जर उम्र 50 साल शनिवार को भैंस चराने बलारपुर के जंगल में गया था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे एक तेंदुआ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। तेंदुआ ने ग्रामीण के सिर पर हमला बोला और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हालांकि इस हमले के बाद ग्रामीण ने खुद को संभाला और तेंदुआ पर लाठी से प्रहार करना शुरू कर दिया, जिसके चलते तेंदुआ वहां से भाग इसके बाद ग्रामीण पैदल-पैदल गांव पहुंचा, जहां उसने सारा घटना क्रम अपने स्वजनों को बताया।

ग्रामीण के स्वजन उसे बाइक पर उपचार के लिए देर रात 9 बजे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!