शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदार-सिंघारई रोड़ पर शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घायल युवक पिंटू निवासी इंदार ने बताया कि वह शनिवार की शाम को सिंघारई गांव से बाइक से अपने घर इंदार आ रहा था इसी दौरान सिंघारई रोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है.
ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक सवार को उड़ाया, हादसे में बाइक सवार का पैर हुआ फैक्चर / Shivpuri News




