Press "Enter" to skip to content

जेल से जमानत पर रिहा होकर आए 2 आरोपियों ने शराब के लिए मांगे रुपए, गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस द्वारा ढावा संचालक से शराव के लिये रूपये मांगने, नही देने पर मारपीट कर चोट पहुचाने वाले 02 शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. दोनों आरोपी दो दिन पहले मादक पदार्थ वेचने के अपराध मे 04 – 04 वर्ष के कारावास की सजा में जमानत पर रिहा होकर आए थे.
                        
दिनांक 23.03.24 को फरियादी धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 28 साल नि0 जीतू ढाबा के पीछे करैरा ने उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 22.03.2024 के शाम करीब 07 बजे की बात है मैं अपने घर के पास था तभी करैरा के अमजद खांन व भोला पण्डित आये और मुझसे शराब पीने के लिये 500 रुपये मांगे मैने कहा कि मेरे पास नही है सोई दोनो लोग मुझे मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देने लगे मैने गाली देने से मना किया तो दोनो ने मेरी लात घूसो से मारपीट की जिससे मेरे गर्दन में, पीठ में, सिर में मूदी चोटें आई मौके पर मेरी बहिन रानी, जीतू प्रजापति थे जिन्होने घटना देखी है व बीच बचाव किया । दोनो जाते वक्त कह रहे थे अगर थाने में रिपोर्ट करने गया तो तुझे जान से खत्म कर देगें । उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 211/24 धारा 327,323,294,506,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया.  

करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस थाना करैरा की टीम को दिनांक 22.03.24 को सूचना मिली कि आरोपीगण रौनक ढावा पर उत्पात कर रहे है सूचना पर रवाना होकर मय फोर्स के रवाना होकर रौनक ढावा पहुचे तो आरोपीगण 1.अमजद पुत्र शकील खांन उम्र 43 साल नि0 काली माता मंदिर के पास करैरा 2 भोला उर्फ असीम भार्गव (पण्डित) रामस्वरूप भार्गव उम्र 43 साल नि0 न्यू कालोनी करैरा के मिले जिन्हे अपराध सदर से अवगत कराया गया दौनो आदन अपराधी है जो दौनो स्मैक का नशा करने के आदि है ,जिन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया यदि इन्हे गिरफ्तार नही किया जाता है तो गंभीर घटना घटित कर सकते है। दौनो आरोपीगण थाना देहात शिवपुरी के अपराध क्रं.237/18 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट मे माननीय एनडीपीएस कोर्ट शिवपुरी ने विशेष सत्रवार 01/19 मे 08.01.2024 को चार चार बर्ष के सश्रम कारावास तथा पांच पांच हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है जो दिनांक 08.01.24 से दिनांक 20.03.24 तक जेल मे निरूद्ध थे जेस से रिहा होने के वाद मात्र 02 दिन वाद ही इन्होने वारदात की जिन्हे तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल भेजा गया.

इनकी रही भूमिका

थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री सुरेश शर्मा, उनि कलेस्तुस लकडा , सउनि शैलेन्द्र सिह चौहान ,सउनि सुवोध टोप्पो ,प्रआर 258 राजेन्द्र यादव  , आर 639 सोनू श्रीवास्तव,आर 262 सतेन्द्र सिकरवार ,आर 1011 संदीप चौहान ,आर 260 गजेन्द्र शर्मा की अहम भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!