शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भदेरा हनुमान जी मंदिर के मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश प्रजापति पुत्र भोले प्रजापति उम्र 54 साल निवासी भदेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पडोसी मोहनलाल कुशवाह के साथ नगर पंचायत काम से जा रहे था।
जैसे ही वह भदेरा हनुमान मंदिर के पास मोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज़ रफ्तार बाइक क्रमाक एम.पी. 33 एम एच 1790 ने उनकी बाइक मे सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ओमप्रकाश कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वा उसका साथी मोहनलाल कुशवाह सुरक्षित है।
तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 54 वर्षीय व्यक्ती हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News




