शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग छात्रा को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। भागकर शादी करने का सांझा दिया और माता-पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देकर छात्रा के हाथों उसी के घर से 8 लाख रु. पार करा लिए। छात्रा की मां ने युवक पर बच्ची को फंसाकर 8 लाख रुपए पार कराने संबंधी आरोप लगाए हैं।
पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि 12 साल की उम्र में अपनी बेटी को ट्यूशन पढ़ने युवक के घर भेजते थे। इसी दौरान ट्यूशन पढ़ने वाली युवती की शादी होने के बाद ट्यूशन बंद हो गई, लेकिन उस परिवार से मिलना जुलना होता रहा। युवती के भाई इरफान ने ट्यूशन के वक्त से ही बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि साढ़े तीन लाख रु. की फसल बेची थी और पहले के पैसे सहित करीब 8 लाख रु. अलमारी में पोटली बांधकर रखे थे। मंगलवार को देखा तो पोटली से पैसे गायब हैं तो देहात थाने में सूचना दी। बुधवार को बेटी ने बताया कि इरफान खान ने बहला फुसलाकर धीरे-धीरे करके आठ लाख रु. निकलवा लिए हैं। इरफान 6-7 माह पहले जेल से छूटकर आया था। तभी से बेटी पर दबाव बना रहा था। मां, पिता व भाई को मारने की धमकी देता था। कहता था कि भागकर शादी कर लेंगे। इसलिए पैसे निकलवाता रहा। पुलिस ने मां की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

16 साल की नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसा इरफान ने उसके घर से 8 लाख रुपए पार कराए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment