,

यातायात पुलिस ने ग्वालियर नाके पर चार बुलेट बाइकों पर की चालानी कार्रवाई, 4 हजार का किया चालान / Shivpuri News

शिवपुरी के ग्वालियर नाके पर आज यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जहां पर चेकिंग अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर की चार बाईकों को पकड़कर चालानी कार्रवाई की है.

यातायात थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा आज ग्वालियर नाका पर चेकिंग लगाई गई थी चेकिंग के दौरान बुलेट बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 04 बुलेट चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही कर 4000 रू समन शुल्क वसूला गया एवं बुलेट के मोडिफाइड साइलेंसर थाने निकाले गए. थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार यह कार्रवाई चलती रहेगी.

यातायात थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने शहरवासियों से अनुरोध किया हैं कि बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें एवं यातायात नियमो का पालन करे. जिससे आप चालानी कार्रवाई से बच सके.