शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के लोढ़ी माता मंदिर से 5 युवक एक 20 वर्षीय युवती का जबरदस्ती अपहरण कर ले गए। घटना 28 फरवरी की है। अपहृत युवती के भाई का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस आरोपियों से मिली भगत के कारण युवती को खोजने का प्रयास नहीं कर रही है इससे परेशान युवती के भाई ने मंगलवार को एसपी के पास पहुंचकर बहन को खोजने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि 28 फरवरी की दोपहर के समय उसकी बहन गोपलिया गांव से लोढी माता मंदिर पर दर्शन करने गई थी जहां से 5 युवक अन्नू बाथम पुत्र अंगोला बाथम छोटू पुत्र गणेशा बाथम धर्मेन्द्र कुशवाह, हौतम कुशवाह निवासी-ख्यायदा भूरा कुशवाह निवासी सलैया दतिया जबरदस्ती उसकी बहन का अपहरण कर ले गए। इस मामले में पीड़ित ने बताया कि उसे जानकारी मिल रही है कि उसकी बहन के साथ जबरदस्ती अन्नू बाथम शादी करना चाहता है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से बहन को खोजने की गुहार लगाई है।

लोढी माता मंदिर पर दर्शन करने गई युवती का 5 युवकों ने किया अपहरण भाई ने एसपी से लगाई बहन को खोजने की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment