Press "Enter" to skip to content

पतंग उड़ाई सीएम डॉ. मोहन यादव ने : कहा- तोड़ने की सजिस की गई रामसेतु को , राम का आदर्श बताती है सेतु की उम्र / भोपाल

भोपाल

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम से पहले डॉ. सीएम मोहन यादव ने पतंग उड़ाई। - Dainik Bhaskar

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम से पहले डॉ. सीएम मोहन यादव ने पतंग उड़ाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रामसेतु को तोड़ने की साजिश की गई। उसकी आयु 17 लाख साल पुरानी बताई गई। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि हमारे राम का आदर्श कितना पुराना है। हनुमान जी सहित अगर प्राणिमात्र से प्रेम करने वाला कोई शासक माना गया तो वो प्रभु राम थे।

मुख्यमंत्री आज भोपाल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, मप्र ओलंपिक संघ रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह, खेल संचालक रवि गुप्ता एवं खेल विभाग के अधिकारी और प्रदेशभर से आए खिलाड़ी और कलाकार मौजूद थे। कार्यक्रम से पहले उन्होंने खिलाड़ियों और कलाकारों के साथ पतंग भी उड़ाई।

हमारा देश आगे बढ़ता जा रहा है

खिलाड़ियों और कलाकारों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, पीएम जिस काम को हाथ लगाते हैं वहां चमत्कार हो जाता है। अभी प्रधानमंत्री लक्षद्वीप गए थे तो मालद्वीप की हजारों फ्लाइट कैंसिल हो गईं। रक्षा सुरक्षा से लेकर जिन क्षेत्रों में दखल हो सकता है वहां प्रधानमंत्री जी काम करते दिखाई देते हैं। हमारा देश आगे बढ़ता जा रहा है।

खिलाड़ी दिपांशी वाजपेयी ने पुरस्कार लेने से पहले मुख्यमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिकृति को सिर से भी लगाया। बाद में सीएम ने दिपांशी को सम्मानित किया।

खिलाड़ी दिपांशी वाजपेयी ने पुरस्कार लेने से पहले मुख्यमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिकृति को सिर से भी लगाया। बाद में सीएम ने दिपांशी को सम्मानित किया।

हमारे यहां देवता भी युवा हैं

उन्होंने कहा, विवेकानंदजी का नाम लेते ही जोश उमंग के साथ आभा लिए चित्र उभरता है। हम उस धारा के संवाहक है। हमारी संस्कृति में खेल के कितने उदाहरण हैं। हमारे यहां मंदिरों में देवी-देवता की प्रतिमा लगेगी तो युवा अवस्था की लगेगी। हमारे यहां देवी-देवता का जन्मदिवस मनता है निर्वाण दिवस नहीं। हम अपने जीवन मे आगे बढ़े। हमारे यहां तो विवाह भी स्वयंवर से होता था। अर्जुन ने तीरंदाजी के आधार पर विवाह किया। राम जी ने कैसे परशुराम जी का धनुष तोड़ा था। और आज तो समय ही राम जी का चल रहा है।

कार्यक्रम से पहले सीएम के साथ मंत्री सारंग ने भी पतंग उड़ाई।

कार्यक्रम से पहले सीएम के साथ मंत्री सारंग ने भी पतंग उड़ाई।

एक नरेंद्र ने सपना देखा दुसरे नरेंद्र साकार कर रहे
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, एक नरेंद्र ने सपना देखा था कि भारत विश्व का सब्सें शक्तिशाली राष्ट्र होगा। दूसरे नरेंद्र उस सपने को साकार कर रहे हैं। जन्मे हम उसे देश में जन्मे पूरी दुनिया को दिशा दिखाने का काम किया। हमारा दर्शन विचार पूरी दुनियां को दिशा दिखाने वाला है। आज जिस महापुरुष के जन्मदिवस पर युवा दिवस मनाया जा रहा है वो पूरी दुनिया को दिशा दिखाने वाले थे।

अपने विचार से पूरी दुनिया को राह दिखाई

विवेकानंदजी बहुत जल्दी दुनियां से चले गए। मगर उन्होंने अपने विचार से पूरी दुनिया को राह दिखाई। वे 39 साल की उम्र में चले गए मगर उनके विचारों ने हमें राह दिखाई। शिकागो की धर्मसभा में उन्हें बहुत हेय दृष्टि देखा गया। उस दौरान हिंदुस्तान को सांप सपेरों का देश कहा गया।

उन्हें बहुत कम समय बोलने के लिए दिया गया और उन्हें शून्य विषय पर बोलने को कहा गया। उन्होंने जैसे ही भाषण की शुरुआत माय डियर ब्रदर्स एन्ड सिस्टर, तो बहुत देर तक तालियां बजतीं रहीं क्योंकि उन्होंने शिकागों में वसुधुव कुटुम्ब कम के दर्शन को दिखाया था।

किस खिलाड़ी को कितना इनाम मिला

नामखेलउपलब्घिपुरस्कार राशि
शिवेंद्र सिंहहॉकीदोणाचार्य अवार्डी25 लाख
प्राची यादवपैरा केनोअर्जुन अवार्डी1 करोड़ 50 लाख
सुशीला चानूहॉकी-अर्जुन अवार्डीस्मृति चिन्ह और स्टोल
सुदीप्ति हजेलाघुड़सवारीएशियन गेम्स 2023 स्वर्ण पदकएक करोड़
नेहा ठाकुरसेलिंगएशियन गेम्स 2023 रजत पदक50 लाख
प्रीति रजकशूटिंगएशियन गेम्स 2023 रजत पदक50 लाख
कपिल परमारपैरा जूडोएशियन गेम्स 2023 रजत पदक50 लाख
अर्जुन सिंहक्याकिंग-केनोइंगएशियन गेम्स 2023 कांस्य पदक25 लाख
मनीष कौरवपैरा केनाएशियन गेम्स 2023 कांस्य पदक25 लाख
रूबीना फ्रांसिसपैरा शूटिंगएशियन गेम्स 2023 कांस्य पदक25 लाख
गजेंद्र सिंहपैरा केनोएशियन गेम्स 2023 कांस्य पदक25 लाख
सीएम का स्वागत करतीं एसीएस खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्मिता भारद्धाज।

सीएम का स्वागत करतीं एसीएस खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्मिता भारद्धाज।

प्रतिभाओं को निखारने का उत्सव

कार्यक्रम में एसीएस खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्मिता भारद्धाज ने कहा- भारत सरकार युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर साल युवा उत्सव का आयोजन 12 जनवरी से होता है। स्वामी विवेकानंद को घुडसवारी और पतंगबाजी का शौक था। स्वामी जी का एक वाक्य है संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है असंभव से आगे निकल जाना। 12 से 26 जनवरी तक युवा उत्सव का आयोजन नासिक में हो रहा है। प्रदेश से 121 युवा खिलाड़ी नासिक में होने वाले युवा उत्सव में शामिल होने के लिए गए हैं।

देखिए फोटोज…

पुरस्कृत किए गए खिलाड़ियों के साथ सीएम एवं खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो कराया।

पुरस्कृत किए गए खिलाड़ियों के साथ सीएम एवं खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो कराया।

सेलिंग में एशियन गेम्स 2023 में रजत पदक विजेता नेहा ठाकुर के माता-पिता को 50 लाख का चैक देते मुख्यमंत्री।

सेलिंग में एशियन गेम्स 2023 में रजत पदक विजेता नेहा ठाकुर के माता-पिता को 50 लाख का चैक देते मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो कराया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो कराया।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!