
शिवपुरी। दिनारा व पिछोर क्षेत्र से मवेशी चोरी होने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दिनारा क्षेत्र के ग्राम कुर्रोल में रहने वाले हरवान पुत्र दुर्जन पाल (58) ने बताया कि बीते रोज शाम के समय उसके खेत से कोई बकरी चुराकर ले गए। आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसी तरह पारेश्वर प्रतिक्षालय के पास भैसासुर पुलिया पिछोर से कोमल पुत्र भागीरथ लोधी (43) की बकरी भी कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गए। घटना के बाद दोनों युवक थाने गए और मामले में केस दर्ज करवाया।




