शिवपुरी के करैरा कस्बे में एक वाल्मीकि समाज की नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। करैरा पुलिस ने शिकायत के बाद छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन आज इस मामले में बाल्मीकि समाज ने आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।
करैरा कस्बे के पुलिस सहायता केंद्र पर धरने पर बैठे नरवर नगर परिषद के पार्षद आकाश नरवारे ने बताया कि बाल्मीकि समाज पर पहले से ही अत्याचार हो रहा है। अब लोग वाल्मीकि समाज की बेटियों पर भी गंदी निगाह रखने लगे हैं। ऐसी घटना फिर नहीं हो। इसलिए आरोपी के अतिक्रमण में बनी दुकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की है, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए हम काम छोड़कर धरने पर बैठ गए हैं।
बता दें कि करैरा कस्बे के वार्ड क्रमांक 4 की रहने वाली 16 साल की छात्रा के साथ आरिफ उर्फ भूरा पिता नूर हसन खान लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। 19 जुलाई को नाबालिग ने करैरा थाने में आरोपी की शिकायत दर्ज कराई थी।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस पहले ही छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है। आरोपी को जेल भी भेज दिया गया है।

छेड़छाड़ के आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग: धरने पर बैठा वाल्मिकी समाज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हेलमेट जागरूकता अभियान: पिपरसमा चौराहा व कृषि मंडी पर लोगों को किया जागरूक / Shivpuri News
- नशे में धुत मिला सरकारी शिक्षक, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप / Shivpuri News
- फर्जी वसीयतनामा बनाकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, करैरा में हड़कंप / Shivpuri News
- भाई की शादी में हुई मुलाकात, प्यार परवान चढ़ा—रिश्ता टूटा तो कर ली लव मैरिज, दंपत्ति ने मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- किस्त विवाद बना खूनी संघर्ष: युवक पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां और धमकी का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment