Press "Enter" to skip to content

पिछोर में मेेला ग्राउंड की पहाड़ी पर लगा दी बुद्ध की प्रतिमा / Pichore News

पिछोर। िपछोर में मूर्तियां महान विभूतियों की बिना अनुमति के लगातार मूर्तियां स्थापित करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसेे में पिछोर का माहौल खराब हो रहा है। पिछोर एक बार फिर पिछोर नगर पंचायत में स्थित पिछोर के वार्ड क्रमांक 15 में चिरोना रोड पर स्थित नया मेला ग्राउंड की पहाड़ी पर आईटीआई के सामने अज्ञात लोगों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी है। यहां पर अज्ञात लोगों ने इतनी बडी प्रतिमा स्थापित कर दी और प्रशासन व पुलिस को कानों कान खबर भी नहीं हुई। इसके पहले भी कस्बे में कई बार बिना अनुमति मूर्तियां स्थापित कर जमीन पर कब्जा किया जा चुका है। प्रशासन समय रहते ध्यान नहीं देता है और इसके बाद इन मूर्तियों को हटाना गले की फांस बन जाता है। पुलिस भी अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। इस मामले में एसडीएम केआर चौधरी का कहना है कि अभी-अभी मुझे जानकारी लगी है कि ऐसा कुछ हुआ है। मूर्ति किसने और कब स्थापित की है, इसकी जानकारी नहीं है। पूरे मामले को मैं दिखवा लेता हूं फिर कार्रवाई भी की जाएगी।
इनका कहना है
मूर्ति जहां भी रखी है, इसके लिए ना कोई परमिशन ली गई है, न हमें किसी तरह की कोई जानकारी ही उपलब्ध कराई गई है। मामले की जानकारी लेकर समय पर कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह कुशवाह, एसडीओपी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!