
रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अकाझिरी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना 6 दिसंबर की बताई जा रही है। प्रदीप पुत्र मन्नूलाल जैन ने बताया कि 6 दिसंबर को रात के समय उसके घर में चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर कीमत 90 हजार व एक मोबाइल चुरा लिया। जब इस बात की जानकारी उन्हें लगी तो वह अपने घर पहुंचे और देखा ता सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई यहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment