शिवपुरी। करैरा थाना खेत्र के तहत आने वाले ग्राम करई में पानी की लेजम को लेकर विवाद हो गया। विवाद में फरियादी पक्ष के लोगों पर आरोपित पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला किया और फायर भी किए। फायर के दौरान फरियादी व उसके परिजन बच गए लेकिन हमले में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं माले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
फरियादी मनीराम पुत्र नारायणसिंह रावत 34 वर्ष निवासी करही थाना करैरा ने बताया कि 29 मई को शाम के समय गांव के मलखानसिंह रावत के ट्रेक्टर से हमारी पानी की लेजम टूट गई थी। जिस पर मैंने मलखानसिंह से कहा कि आपके ट्रेक्टर से हमारी लेजम टूट गई है। इसी बात पर मलखानसिंह रावत व उसकी पत्नी नवल रावत गाली—गलौंज करने लगे और वहां से देख लेने की धमकी देकर चले गए। रात करीब 9:30 बजे हम घर पर थे तभी मलखानसिंह रावत व उसकी पत्नी नवल आए और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इतने में अंशू रावत निवासी ग्राम कोटरा, पंकज रावत निवासी सुनारी व अन्य लोग आ गए और उन्होंने जान से मारने की नियत से कट्टे से फार कर दिया जिसमें हम बच गए। जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए। घटना के बाद हमने डायल 100 को फोन लगाया। यहां डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




