परिवार सोता रहा और चोरों ने घर दिया घर साफ / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम एनवारा में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से नकदी सहित सोने—चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
फरियादी यशपाल पुत्र जगरामसिंह सोलंकी 38 वर्ष निवासी ग्राम एनवारा ने बताया कि बीते रोज रात के समय वह अपने मकान का मेन गेट बंद कर परिवार के साथ कमरे में सो गया था। कमरे का कूलर चल रहा था। सुबह 5 बजे जब मेरे पिता एवं पत्नी, बच्चे सोकर उठे तो देखा कि बगल के दूसरे कमरे के गेट खुले पडत्रे थे व मेन गेट भी खुला पड़ा था। अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी टूट मिली। अलमारी के अंदर पुरानी चांदी की रकम वजनी करीब आधी किलो, सोने की चार चूडी वजनी दो तोला, कान के झाले, लेडीस अंगूठी दो, एक सोने की पेंडर डली हुई माला नहीं मिले साथ ही नकदी 50 हजार रूपए भी कोई चोर चुराकर ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।