Press "Enter" to skip to content

नगरीय निकाय: अध्यक्ष‎ पद का आरक्षण 31 को‎ / Shivpuri News

शिवपुरी| नगरीय निकायों के‎ आगामी सामान्य निर्वाचन में‎ अध्यक्ष के पदों के लिए संशोधित‎ आरक्षण की कार्यवाही रवींद्र भवन‎ भोपाल में 31 मई 2022 को की‎ जाएगी। विशेष कर्तव्यस्थ‎ अधिकारी एवं आयुक्त नगरीय‎ प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार‎ श्रीवास्तव ने बताया है कि‎ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के‎ याचिका में 10 तथा 18 मई‎ 2022 को दिए गए आदेश के‎ पालन में प्रदेश की नगरपालिका‎ परिषद और नगर परिषदों के‎ आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए‎ मध्यप्रदेश नगर पालिका (महापौर‎ तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण)‎ नियम 1999 के अंतर्गत अध्यक्ष‎ के पदों के संशोधित आरक्षण की‎ कार्रवाई 31 मई 2022 को दोपहर‎ 3 बजे से रवीन्द्र भवन भोपाल के‎ सभागृह में की जाएगी।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!