Press "Enter" to skip to content

गरीबों के हक का 6 लाख 26 हजार 606 का राशन डकार गए सुमैला उचित मूल्य दुकान के संचालक, हुई एफआईआर / Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान सुमैला के संचालनकर्ताओं ने गरीबों के हक का 6 लाख 26 हजार 606 रूपए का राशन खुर्दबुर्द कर दिया। मामले को लेकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने दुकान के संचालनकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

फरियादी नरेश मांझी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तहसील कोलारस ने बताया कि महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था बड़ोखरा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान सुमैला (506012) की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बदरवास / कोलारस के द्धारा 11 मई 2022 को संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में बताया गया कि उचित मूल्य की दुकान से उपभोक्ताओं को राशन सामग्री का वितरण नहीं किया गया साथ ही 6 लाख 26 हजार 606 रूपए का खाद्यान्न को खुर्द बुर्द कर संचलनकर्ताओं द्धारा गवन कर दिया गया। जिस पर  महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था बड़ोखरा के द्धारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुमैला (506012) के संचालनकर्ताओं सीमा सोनी (पूर्व अध्यक्ष), पति श्याम सोनी निवासी बदरवास, रमेश जाटव पुत्र चेतु जाटव निवासी तिलातिली (प्रबंधक),  प्रवीण जाटव पुत्र वीरेन्द्र जाटव (विक्रेता) निवासी बदरवास, राजकुमार धाकड़ पुत्र अमर सिंह धाकड़ (पूर्व विक्रेता) निवासी ग्राम दीगोध एवं  वीरेन्द्र जाटव (सहायक विक्रेता) पुत्र  दंगल सिंह जाटव निवासी बदरवास के विरूद्ध पुलिस थाना बदरवास में केस दर्ज करवाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!