खनियाधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अछरौनी में विवाद को लेकर एक युवक की चार लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकातय पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी तोरन जाटव पुत्र हजारी लाल जाटव 35 साल निवासी ग्राम क्यारा ने बताया कि वह व उसके चचेरे भाई श्रीकृष्ण जाटव, सीताराम जाटव ग्राम अछरौनी में गए थे। शाम करीव 7 बजे की बात है कि जाटव मोहल्ला ग्राम अछरौनी के बादाम जाटव, तुलाराम जाटव, देशऱाज जाटव, रामनिवास जाटव चारों आए और बीते रोज हुए मुहबाद की बात को लेकर चारों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने लात—घूसों से मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह—जगह चोट आई। घटना के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment