खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत हुकुमपुर तिराहे पर एक पिता—पुत्र की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रूपए न दिया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी बलवीर सिंह यादव पुत्र संजम सिंह यादव 55 साल निवासी ग्राम हुकुमपुर ने बताया कि बीते रोज दोपहर करीबन 01 बजे वह व उसका लडका शिवप्रताप यादव खनियाधाना से अपने घर हुकुमपुर जा रहा थे। शिवप्रताप बाइक चला रहा मैं पीछे बैठा था जैसे ही हम हुकुमपुर पटनापुर तिराह पर जण्डेलसिंह यादव के मकान के पास आमरोड पर ग्राम दवियाकला के हेमंत यादव, पुष्पेन्द्र यादव, शिवजी उर्फ शिवकुमार तीनों बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन न. एमपी 33 एमजेड 7506 है से आए और बोले हमें शराब पीना है पैसे दो तो मैने उन्हें रूपए देने से इंकार कर दिया। जिस पर तीनों ने मुझे नीचे पटक दिया और लात—घूसों व सरिए से मारपीट करना शुरू कर दी। जब मुझे बचाने लड़का शिवप्रताप आया तो उसकी भी मारपीट कर दी। घटना के दौरान मेरे जेब में रखे दो हजार रूपए व एक मोबाइल गिर गया। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment