पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बाचरौन चौराहे पर एक डंपर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार दंपत्ति में टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने मामले में डंपर चालक के खिलाफ फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
फरियादिया ज्योति प्रजापति पत्नि अजय प्रजापति 21 साल निवासी बाचरौन चौराहा पिछोर ने घायल अपने पति अजय प्रजापति के व जेठ हुकुम सिंह प्रजापति के के साथ थाने में आकर बताया कि वह व उसके पति अपनी बाइक क्रमांक MP33MY0497 से दिनारा से पिछोर आ रहे थे। बाइक मेरे पति अजय चला रहे थे तथा मै पीछे बैठी थी। शाम करीब 7.30 बजे जैसे ही हम कमलेश्वर मंदिर के पास मोड़ पिछोर दिनारा रोड़ पर आए तो पिछोर तरफ से एक डम्पर क्रमांक UP93BT4061 का चालक अपने डम्पर को बड़ी तेजी व लापवाही से चलाता हुआ लाया और हमारी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हम चोटिल हो गए। मौके पर अनिल प्रजापति निवासी चौपटिया का था जिसने घटना देखी है तथा डम्पर का चालक अपने डम्पर को लेकर वहाँ से चला गया फिर मैने जेठ हुकुम सिंह को फोन लगाकर बताया कि हमारा एक्सीडेंट हो गया तब हुकुम सिंह पहुचे और हमे साथ लेकर आए। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment