शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुआ विवाद फिर एफआईआर को लेकर पूरे परिवार की मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी होतम पुत्र अमरतलाल परिहार 27 साल निवासी कपराना थाना सिरसौद ने घायल अपने पिता अमरतलाल व चाचा शेखर परिहार के साथ थाने आकर बताया कि 24 मई को को हमारा व गांव के अंगद परिहार की पत्नि शारदा परिहार से सरकारी हैण्डपम्प से पानी भरने के ऊपर से झगडा हो गया था जिसकी रिपोर्ट शारदा ने कर दी थी। उसी रंजिश को लेकर 28 मई को शाम करीब 4.30 बजे जब मैं अपने घर के सामने बैठा था तभी गांव के अंगद परिहार व शारदा परिहार, मुन्ना परिहार, अर्जुन परिहार निवासीगण कपराना के लुहांगी व लाठी लेकर आए और गाली-गलौंज कर मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट होते देख मुझे बचाने पिता अमरतलाल, चाचा शेखर आए तो उनकी भी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment