शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुंगावली तिराहे पर एक शराबी बाइक चालक सामने से आ रही आपे में जा घुसा। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सोभरन अपने पिता भैयालाल आदिवासी के साथ शनिवार को करैरा रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुबह सोभरन अपने पिता के साथ गांव जाने के लिए मुंगावली निकले। इस दौरान सौभरन ने शराब पी रखी थी। यहां वह अपने घर मुंगावली पहुंचा और पिता को घर पर उतारकर शराब के नशे में ही दोबारा करैरा जाने के लिए निकला। जब वह मुंगावली तिराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रही आपे में उसने बाइक घुसा दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सोभरन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व युवक के परिजनों को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment