Press "Enter" to skip to content

खांसी की दवाई समझकर रोशनी ने पी लिया कीटनाशक, हालत बिगड़ी तो परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम आकुर्सी में एक 17 वर्षीय किशोरी ने खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला जिस पर वह उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रोशनी पुत्री टीकाराम जाटव 17 वर्ष निवासी आकुर्सी को खांसी हो रही थी। जिस पर उसने टीवी के पास रखे कीटनाशक को खांसी की दवा समझकर पी लिया। थोड़ी देर बाद जब रोशनी की हालत बिगड़ने लगी तो मां ने रोशन के पिता को बताया। जिस पर पिता घर पहुंचा तो देखा कि बेटी ने खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पी लिया है। जिस पर उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां रोशनी का उपचार डॉक्टरों द्धारा किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!