Press "Enter" to skip to content

नीलगर चौराहे पर दुकानों में विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलगर चौराहा के पास बीती देर रात एक दूध डेयरी सहित एक अन्य दुकानों में एकाएक आग भड़क गई। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हो गए, जिसमें कुछ स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं। आगजनी की इस घटना में 2 दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक नीलगर चोराहे के पास देर रात लगभग 2 बजे डॉक्टर चतुर्वेदी के प्रायवेट क्लिनिक में एकाएक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और आग फैलती हुई महावीर दूध डेयरी की दुकान तक जा पहुंची।

स्थिति यहां तक इतनी बिगड़ी की, चंद मिनटों में आग ने क्लिनिक और पूरी दूध डेयरी को अपनी चपेट में ले लिया और डेयरी के अंदर रखे फ्रिजों के कम्प्रेशरों में विस्फोट और सिलेंडरों में विस्फोट होना शुरू हो गए। रात के अंधेरे में सड़कों पर पसरे सन्नाटे के बीच जैसे ही दूध डेयरी में लगातार 3 विस्फोट हुए तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कम्प्रेशरों और सिलेंडर में हुए विस्फोट की आवाज सुनकर सैकड़ों लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर सड़क पर आ गए। जिन्होंने पूरे मामले की जानकारी देहात थाना प्रभारी टीआई विकास सिंह यादव को दी। सूचना मिलने के चंद मिनटों बाद टीआई यादव दलबल के साथ मौके पर जा पहुंचे। जिन्होंने बिजली कर्मियों की मदद से इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कराते हुए फायर बिग्रेड की मदद से यहां फैल रही आग पर काबू पाया।

लेकिन इससे पूर्व दूध डेयरी दुकान के अलावा प्राइवेट क्लिनिक और इनके अंदर रखा तमाम सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। जबकि एक अन्य निक्की रजक की प्रेस दुकान में भी आग की लपट पहुंच गई थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!