शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, संभागीय प्रभारी शिशिर बड़कुल की सहमति से जिला संयोजक जीतू राठौर ने सोशल मीडिया के जिला सह संयोजक विधानसभा प्रभारी व प्लेटफार्म प्रभारियों की घोषणा की।
जिसमे वेदांश सविता को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया, वेदांश पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रहे है एवं पिछले वर्ष से भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है। वेदांश की नियुक्ति पर सभी साथियों ने खुशी जताते हुए वेदांश को बधाई दी। कार्यकारिणी में फेसबुक प्रभारी विशाल राठौर, व्हाट्सएप प्रभारी पुष्कर कुशवाह, इंस्टाग्राम प्रभारी रवि राठौर, ट्विटर प्रभारी सागर प्रजापति को बनाया गया। साथ ही शिवपुरी विधानसभा प्रभारी रमन राठौर, करेरा विधानसभा प्रभारी प्रशांत भार्गव, पोहरी विधानसभा प्रभारी कृष्णा यादव, पिछोर विधानसभा प्रभारी शिवम् लोधी, कोलारस विधानसभा प्रभारी शरद पाठक को बनाया गया।






Be First to Comment