शिवपुरी। संयुक्त संचालक ग्वालियर द्वारा गठित उड़नदस्ता ने शिवपुरी के बाद अब पिछोर में मंडी टैक्स चोरी पकड़ी है। बिना गेटपास जा रहे ट्रक को जब्ती में लेकर पांच गुना की कार्रवाई कर 54 हजार रुपए वसूलने की कार्रवाई की गई है। संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी09 एचजी6922 बिना मंडी शुल्क चुकाए 321 क्विंटल गेहूं का परिवहन करके ले जा रहा था। पकड़े गए गेहूं की कीमत 6.42 लाख रुपए के आधार पर पांच गुना मंडी शुल्क 48203 एवं समझौता शुल्क 5 हजार रुपए वसूला है। जबकि निराश्रित शुल्क 1285 रु. अलग से वसूला गया है। कुल 54 हजार 488 रुपए वसूले गए हैं। जिले की मंडियों में मंडी टैक्स चोरी खुलासे के बाद संयुक्त संचालक ने शिवपुरी जिले में उड़नदस्ता तैनात कर दिया है।

पिछोर में बिना गेटपास गेहूं का ट्रक जब्त, 54 हजार रुपए वसूले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment