Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल पंप के संचालक एक हजार लीटर डीजल एवं 500 लीटर पेट्रोल रिजर्व स्टॉक में रखेंगे / Shivpuri News

शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 की निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 में उपयोग होने वाले वाहनों की आवश्यकता एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिले में संचालित होने वाले प्रत्येक पेट्रोल पंप को आदेशित किया है कि वह अपने पेट्रोल पंप में 1000 लीटर डीजल एवं 500 लीटर पेट्रोल रिजर्व स्टॉक में हमेशा रखना सुनिश्चित करें।

इस रिजर्व स्टॉक का निस्तारण अद्योहस्ताक्षरकर्ता, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देश पर ही किया जाएगा। इस आदेश में किसी प्रकार की शिथिलता, अवहेलना करने पर निर्वाचन नियमों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक, दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश शिवपुरी जिले के समस्त पेट्रोल पंपों पर 15 जुलाई तक प्रभावशील रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!