शिवपुरी के अमरपुर और रामनगर के ग्रामीणों को बद्रीनाथ की यात्रा कराने के नाम पर झांसा देकर एक युवक ने ग्रामीणों के साथ ठगी की। ग्रामीणों ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई। रामनगर अमरपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आज से 10 दिन पहले पोहरी के बुडदा का रहने वाला गिर्राज शर्मा उनके गांव अमरपुर और रामनगर आया था। उसने बद्रीनाथ यात्रा के बारे में बताया और यात्रा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। गिर्राज की बातों में आकर ग्रामीणों ने उसकी बात पर भरोसा किया और दोनों गांव के लगभग 42 महिला पुरुष बद्रीनाथ की यात्रा करने के लिए राजी हो गए।
कल्याण सिंह धाकड़ ने बताया कि गिर्राज शर्मा से प्रति व्यक्ति सात रुपए देने की बात हुई थी। जिसमें बस सहित खाना पीना गिर्राज के ही द्वारा मुहैया कराया जाना था। गिर्राज शर्मा ने ठगी करते हुए प्रति व्यक्ति के हिसाब से एडवांस एक हजार रुपए ले लिए थे। इसके साथ ही कुछ ग्रामीणों से उसने 24 हजार रुपए अलग से ले लिए थे। कल्याण सिंह धाकड़ के मुताबिक गिर्राज शर्मा दोनों गांव के ग्रामीणों से लगभग 66 हजार की राशि यात्रा के नाम पर ठग कर ले गया।
रामनगर और अमरपुर के ग्रामीण 25 मई से जाने की तैयारी में जुट गए थे इस बीच कल्याण सिंह धाकड़ ने जब गिर्राज शर्मा को फोन लगाया तो उसका फोन बंद हो चुका था कई बार ट्राई किया परंतु उसका मोबाइल बंद ही आ रहा था जबकि ग्रामीण यात्रा पर निकलने की पूरी तैयारी कर चुके थे। ग्रामीण जब गिर्राज शर्मा को तलाशते उसके गांव बुढ्दा पहुंचे तो उन्हें गिर्राज के पिता ने बताया कि वह इसी तरीके का काम करता रहता है आप लोग ठगी का शिकार हुए हैं। मायूस ग्रामीणों ने अपने साथ यात्रा के नाम पर हुई ठगी की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है कोलारस थाना पुलिस शिकायती आवेदन के बाद जांच में जुट गई है।






Be First to Comment