शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पारागढ़ थाना अमोला क्षेत्र में एक मारूती कार के चालक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हरिज्ञान आदिवासी पुत्र काशीराम 65 वर्ष व धर्मेंद्र पुत्र हरिज्ञान 19 वर्ष निवासी सरैया अपने घर जा रहे थे तभी पारागढ़ तिराहे पर एक तेज रफ्तार मारूति के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment