पति को छोड़कर फुर्र हो गई पत्नी, पति पहुंचा एसपी के पास / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम हुसैनपुर का रहने वाला रूपसिंह आज एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर आया। यहां रूपसिंह ने एक आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि उसने शशि आदिवासी 32 वर्ष निवासी बंजाई खिरक थाना घाटीगांव के साथ शादी की थी। इससे पहले शशि की अजबसिंह आदिवासी निवासी इमलिया करसेना के साथ शादी हुई थी। अजबसिंह शशि के साथ शराब पीकर मारपीट करता था जिस कारण 15—20 साल रहने के बाद उसे छोड़ दिया। जिसके बाद मुझे उससे प्रेम हो गया और कोर्ट मैरिज कर ली। वही उसने शादी के बदले 65 हजार रूपए भी दिए। लेकिन कुछ दिन उसके साथ रहने पर शशि भाग गई। युवक ने एसपी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।