शिवपुरी। महिला संगीत 1दिन पहले 30 मई को होगा दंपति को उपहार मिलेंगे समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, विवाह में अनावश्यक खर्च जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयत कर रही है जिसमें ना केवल विवाह सम्मेलन होगा वर्णन पूरी शादी की तरह 1 दिन पहले जिस तरह से महिला संगीत आयोजित होता है वह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, सह संयोजक राज कुमार सरैया ने बताया कि इस वर्ष ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति अपना 10 वां ब्राह्मण विवाह सम्मेलन गांधी पार्क में आयोजित करने जा रही है। जो पूर्णतः निशुल्क होगा।
जिसका समस्त खर्च संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा और राज रियल स्टेट डवलपर्स द्वारा वहन किया जायेगा। विवाह कार्यक्रम में एलईडी टीवी, दीवान पलंग, कूलर, गद्दा,तकिया दो, वर व वधु के कपड़े,चांदी की पायल, सोने का कांटा, विछुड़ी, रसोई के वर्तन, दीवाल घड़ी, श्रृंगार दानी, प्रेस सहित कई उपहार वर-वधु पक्ष को दिए जाएंगे।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा,सचिव अरविन्द सरैया ने बताया कि ब्राह्मण विवाह सम्मेलन के पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तैयारियों को लेकर होटल हैप्पीनेस में विवाह सम्मेलन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे सम्मेलन के कार्यों को संपादित करने के दायित्व समिति सदस्यों को सौंपे गए।






Be First to Comment