Press "Enter" to skip to content

गाय को बचाने के चक्कर में पलटी स्कार्पियो, चार घायल, लखनउ से जा रहे थे इंदौर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर झांसी—शिवपुरी फोरलेन से आ रही है। यहां गुरूवार शाम गाय को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो पलट गई। घटना में स्कार्पियों में सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार लखनउ से इंदौर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार स्कार्पियों में सवार होकर ताहिर हुसैन 55 वर्ष पुत्र अब्दुल, अमीना बानो पत्नी मोहम्मद ताहिर व साजिया खान 25 वर्ष, सलीम खान 30 वर्ष लखनउ से स्कार्पियों में सवार होकर इंदौर जा रहे थे। जब वह शिवपुरी—झांसी फोरलेन पर पहुंचे यहां बलारी माता मंदिर से थोड़ी दूर पर स्कार्पियों के आगे अचानक गाय आ गई जिस कारण वाहन का सतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शी योगेंद्र ओझा ने घायलों की सूचना पुलिस को दी व कार से घायलों को निकलवाया और जिला अस्पताल तक साथ आकर भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!