शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली में छेड़छाड़ के शक में एक युवक के हाथ—पैर तोड़ दिए। गंभी हालत में युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज लुधावली वेयर हाउस के पास शादी थी। उस शादी में वहीं का रहवासी दिलीप भी गया हुआ था। रात 10 बजे के करीब एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि तू छेड़छाड़ क्यों कर रहा है। जिस पर पूछा कि मैंने किसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसी बात को लेकर वह गाली—गलौंज करने लगा और लात—घूसों से मारपीट कर दी जिससे मेरे हाथ, पैर व सर में चोट आई हैं वहां के लोगों ने मुझे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment