Press "Enter" to skip to content

लड़की भागी अपनी मर्जी से, लड़की के कोर्ट में बयान के बाद भी पुलिस कर रही है परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हम गुना के रहने वाले हैं। मेरे भाई के साथ इंदार क्षेत्र के ग्राम बरामद में रहने वाली युवती ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन परिजनों ने भाई व परिजनों पर अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। लड़की ने कोर्ट में बयान दिया जिस पर हमें जमानत मिल गई। लेकिन अब लगातार हमें पुलिस परेशान कर रही है। इसलिए हम अपनी फरियाद आपके पास लेकर आए हैं मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

शाहरूख खान ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि इंदार क्षेत्र की रहने वाली भारती आज से दो साल पहले गुना पढ़ने के लिए आई हुई थी और उसने हमारे पड़ोस में ही मकान लिया था। जिस कारण हमारा भारती के परिजनों से मेलजोल बढ़ गया और अक्सर एक—दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान भारती व अमन एक दूसरे से प्यार करने लगे और वह दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह भी रहे थे। इस दौरान परिजनों ने भारती की शादी कहीं और तय कर दी जिससे वह नाखुश थी और वह अमन के साथ भाग गई। मामले को लेकर भारती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। लेकिन इसके बाद भारती ने कोर्ट में आकर बयान दिए कि वह अपनी मर्जी से गई है और पूर्ण व्यस्क है। जिस पर कोर्ट ने हमें जमानत दे दी। वहीं भारती ने अपने पिता महेंद्र के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवा दिया कि वह उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवाना चाहते थे जो अभी भी चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस हमें लगातार परेशान कर रहे हैं जिससे परिजन मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। इसलिए मामले में उचित कार्रवाई की जाए और इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!