Press "Enter" to skip to content

मुर्गा बनाने के लिए उधार नहीं दिया सामान तो महिला दुकानदार की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अकौदा में मुर्गा बनाने का सामान उधार न देने पर महिला दुकानदार व उसके पति की मारपीट कर दी। मामला यहीं नहीं थमा जब फरियादी ने पुलिस में शिकायत की तो शाम के समय आरोपित एकजुट होकर आए और लाठियों से दुबारा धुन दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मंजू देवी पत्नी स्वामी प्रसाद लोधी 54 वर्ष निवासी ग्राम अकौदा ने बताया कि वह ग्राम में ही परचूनी की दुकान संचालित करती है। रात के समय शत्रु शराब के नशे में मुर्गा बनाने के लिए सामान उधार मांगने आया जिस पर मैंने उसे उधार देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर शत्रु ने गाली—गलौंज की व अपने एक साथी के साथ मारपीट कर दी। मामले की शिकायत हमने थाने में की और एमएलसी के लिए बदरवास गए। यहां से मैं अपने पति के साथ वापस घर लौटकर आई। हम ताला भी नहीं खोल पाए थे तभी वहां पर शत्रु, कृपाल, अजय, विकास आ गए और लाठियों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद हम दोबारा से थाने गए और यहां से इलाज के लिए अस्पताल आए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!