शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत भुनिया बाबा मंदिर के पास एक युवक पर तीन लोगों ने बके से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फरियादी का विशाल जाटव पुत्र मोहन जाटव 20 साल नि. भुनिया बाबा मन्दिर के पास मनियर शिवपुरी ने बताया कि बीते रोज रात्र करीब 9 बजे भुनिया बाबा मन्दिर के पास खडा था तभी राज खटीक, शिवम खटीक, दीपक खटीक आए और गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो राज खटीक ने बका से हमला बोल दिया जिससे मैं जमीन पर गिर पडा, जमीन पर गिरने के बाद शिवम ओर दीपक खटीक ने लात घूसों से मारा। मौके पर निकल रहे राकेश जाटव ने हमारा बीच बचाव किया तो राज,शिवम व दीपक खटीक तीनों बोले कि पुलिस मे रिपोर्ट किया तो जान से खत्म कर देंगे। ज्यादा घायल होने के कारण राकेश ने मुझे जिला चिकित्सालय शिवपुरी मे इलाज हेतु भर्ती कराया मामले में पलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment