Press "Enter" to skip to content

मान्यता न रजिस्ट्रेशन, फर्जी होर्डिंग लगाकर शिक्षा माफिया संचालित कर रहे आइटीआइ / Shipuri News

शिवपुरी। शहर में बिना मान्यता संचालित हो रहे शैक्षणिक संस्थानों के क्रम में राजेश्वरी रोड पर एक कमरे में आफिस खोलकर, फर्जी विज्ञापन के माध्यम से आइटीआइ संचालित की जा रही है। इस आइटीआइ के संचालन के संबंध में प्रशासन और मंत्री को शिकायत दर्ज कराकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार राजेश्वरी रोड पर एक कमरे के आफिस में जेकेएन प्रायवेट आइटीआइ शिवपुरी के नाम से बोर्ड लगाकर छात्रों को तमाम ट्रेड में आइटीआइ कराने के साथ-साथ पास कराने का झांसा देकर छात्रों को एडमीशन दिए जा रहे हैं। जबकि वास्तविकता में इस नाम की कोई आइटीआइ शिवपुरी में है ही नहीं। इसके बाबजूद आइटीआइ के कर्ताधर्ताओं द्वार शहर में कई जगह छदम विज्ञापन कर बच्चों को गुमराह किया जा रहा है। शहर में लगे फ्लैक्स बैनरों पर उल्लेख है कि एडमीशन पर निःशुल्क बुक, बैग, यूनिफार्म, आई कार्ड एवं नोट्स आदि की सुविधा, पूर्णतः बाई-फाई कैम्पस और भी तमाम सुविधाएं मिलेंगी। जबकि यह आइटीआइ सिर्फ एक कमरे में संचालित है। इस आइटीआइ को लेकर शहर के अन्य संचालकों ने मंत्री यशोधरा राजे, कौशल विकास केंद्र भोपाल, कलेक्टर शिवपुरी को शिकायत दर्ज कराई है कि यह आइटीआइ न सिर्फ छात्रों को गुमराह कर रही है बल्कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है। इसके अलावा इससे अन्य आइटीआइ की छवि भी धूमिल हो रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!