Press "Enter" to skip to content

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही कर्मचारियों की सर्जरी, एक एएनएम को निलंबित का सात का वेतन काटा / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वास्थ्य विभाग में लापरहवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इसमें एक एएनएम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दो सीएचओ और सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। इसके अलावा दो एएनएम को एक माह का वेतन भी रोक दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पिछले कई माह से सेक्टर से लेकर विकास खंड स्तर तक समीक्षा बैठकों के माध्यम से कार्य व्यवाहर में सुधार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्य व निर्देशों को गंभीरता से नही लिया जा रहा है। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को चिन्हाकित कर अब कार्यवाही को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके क्रम में दूसरी बार बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि 12 मई 2022 को जिला टीकाकरण अधिकारी डा. संजय ?ऋषिश्वर द्वारा सतनवाडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु, एनसीडी, अनमोल एप एंट्री, आइएचआइपी पोर्टल एंट्री आदि कार्यों में उप स्वास्थ्य केंद्र डोगर सतनवाडा की उपलब्धि निर्धारित लक्ष्‌य के अनुरूप नहीं मिली। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर वहां पदस्थ एएनएम रामस्वरूपी बाथम को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास रहेगा। इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केंद्र कुबरपुर में पदस्थ एएनएम रजनी जाटव का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए। समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर शीला जाटव एएनएम उप स्वास्थ्य केंद्र मझेरा तथा कविता नागर सीएचओ खोरघार का 7 दिन का वेतन काटा गया। आयुष्मान कार्ड लक्ष्‌य के अनुरूप न बनाने पर सीएचओ मनीष शिवहरे का 07 दिन मानदेय काटा गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!