शिवपुरी| शहर श्योपुर रोड पर बुधवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 59 साल के व्यक्ति की गंभीर चोट के चलते मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुरेश शर्मा (59) पुत्र जुगल किशोर शर्मा निवासी मनियर शिवपुरी बुधवार की सुबह बाइक से रेलवे क्रािसंग के पास फौजी होटल के पास से गुजर रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर फल ठेले से टकरा गई। हादसे में सुरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सिद्धिविनायक हॉस्पिटल ले गए, जहां से जिला अस्पताल शिवपुरी भेज दिया। जिला अस्पताल शिवपुरी में मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन पीएम से इनकार करते रहे, लेकिन मामला हादसे से जुड़ा होने की वजह से पुलिस पीएम कराने के लिए परिजनों को समझाती रही।
अनियंत्रित होकर फल वाले ठेले से टकराई बाइक , युवक की मौत / Shivpuri News




