ककरा मोड़ पर बाइक से गिरी महिला, मौके पर हुई मौत / Shivpuri News

पोहरी। पोहरी थाना अंतर्गत आने बाले शिवपुरी श्योपुर हाइवे पर पडऩे बाला ग्राम ककरा मोड़ की है, जहा  महिला की बाइक की चेन में साड़ी फसने से महिला की गिरकर मौत हो गयी है, जहा पुलिस ने मर्ग कायम कर शब को पीएम के लिए भेज दिया है। घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार मृतिका गियासी बाई पत्नी हउआ निवासी गलथुनी उम्र 52 वर्ष अपने निजी कार्य से ग्राम गलथुनी से पोहरी आयी हुई थी। जहां देर शाम लगभफ 6 बजे बापिस पोहरी से गलथुनी जा रही थी जहा रास्ते में ककरा मोड़ पर बाइक की चेन में साड़ी फस गयी और महिला बाइक से गिर गयी जहा महिला का सिर फट गया आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शब को पीएम के लिए भेज दिया है।