शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम सिरसौना में रिश्तेदारी में चुगली की बात पूछने पर चार लोगों ने मां, बहन व पुत्र पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी अरविन्द पुत्र महेश सेन 22 साल नि0 करधई पुरा ग्राम सिरसौना ने बताया कि बीती शाम 6 बजे करीब वह अपनी मां आशा सेन, बहिन रानी सेन, पिता महेश सेन के साथ इटमा ताल वाले खेत पर था तभी पङोसी ग्यासिया जाटव, बल्लू जाटव, रामकिशन जाटव, दीपक जाटव वहां पर आये मैने चारों से कहा कि तुम हमारी रिश्तेदारी में चुगली क्यो कर आये हो इसी बात पर से चारों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया लाठी व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिससे हम सभी घायल हो गए। मौके पर पिता महेश सेन व लेखराम सेन थे जिन्होने बीच बचाव किया व घटना देखी है। जाते जाते चारो कह रहे थे अगर थाने रिपोर्ट करने गये तो तुम्हे जान से खत्म कर देगें। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment