शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत उधारी के रूपए मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश गुप्ता 58 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 08 बैराड़ ने बताया कि अखैराज रावत निवासी कैमई को रूपए की जरूरत थी जिस पर मैंने उसे रूपए दे दिए। 25 मई को जब मैं अपनी दुकान पर था तभी वहां अखैराज रावत आ गया और गाली—गलौंज करने लगा जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment