Press "Enter" to skip to content

निकाय आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न:39 में से 15 वार्ड सामान्य महिला आरक्षित / Shivpuri News

शिवपुरी नगरपालिका के 39 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद के लिए आज आरक्षण की प्रक्रिया साईंस कॉलेज शिवपुरी में पूरी की। आरक्षण के तहत सामान्य महिला के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए। जबकि सामान्य पुरूष के लिए 13 वार्डों का आरक्षण हुआ। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 वार्ड का आरक्षण किया। पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें दो वार्डों में पिछड़ा वर्ग पुरूष और दो में पिछड़ा वर्ग महिला चुनाव लड़ेंगे।

अनुसूचित जाति के लिए 6 वार्डों का आरक्षण हुआ। इस बार नए आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग वार्डों की संख्या 10 से घटकर 4 रह गई है। पिछड़े आरक्षण में सामान्य वर्ग के लिए 22 वार्ड आरक्षित हुए थे, जबकि इस बार सामन्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो की संख्या 28 है। इनमें से सामान्य महिला के लिए 15 और सामान्य पुरूष के लिए 13 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 39 वार्डो में सामान्य पुरूष हेतु वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रं. 4, वार्ड क्रं 5, वार्ड क्रं 7, वार्ड क्रं 8, वार्ड क्रं 11, वार्ड क्रं 12, वार्ड क्रं 19, वार्ड क्रं 20, वार्ड क्रं 21, वार्ड क्रं 23, वार्ड क्रं 28 और वार्ड क्रं 37 कुल 13 वार्डो में आरक्षण हुआ है। जबकि सामान्य महिला के पार्षद पद हेतु चुनाव लडऩे के लिए वार्ड क्रमांक 3, वार्ड क्रं 6, वार्ड क्रं 10, वार्ड क्रं 15, वार्ड क्रं 18, वार्ड क्रं 22, वार्ड क्रं 24, वार्ड क्रं 25, वार्ड क्रं 26, वार्ड क्रं 27, वार्ड क्रं 31, वार्ड क्रं 33, वार्ड क्रं 34, वार्ड क्रं 36 कुल 15 वार्डों में आरक्षण हुआ है।

अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवार पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 16 से चुनाव लड़ सकेंगे। पिछड़ा वर्ग महिला की प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 29 और वार्ड क्रमांक 2 से चुनाव लड़ सकेंगे। जबकि पिछडा वर्ग पुरूष के उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 17 और वार्ड क्रमांक 38 से चुनाव लडऩे के लिए अधिकृत हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 13, 14, 30, 32, 35 और वार्ड क्रं 39 कुल 6 वार्डों से चुनाव लड सकेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!