Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अनियंत्रित होकर पलटी बस:एक दर्जन सवारी घायल, मथुरा-इंदौर जा रही थी बस / Shivpuri News

शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत आगरा-मुंबई फोरलेन हाईवे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई बस के पलट जाने से उसमें सवार कई लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, बस मथुरा से इंदौर की ओर जा रही थी तभी देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे भैया होटल के पास बस के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। जिससे बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे की सूचना गुजरने वाले राहगीरों ने डायल 100 को दी मौके पर पहुंची तत्काल डायल 100 पर तैनात स्टाफ ने हादसे की सूचना देहात थाना पुलिस को दी जिसके बाद 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया। बस हादसे में लगभग 12 लोग मामूली घायल हुए जिसके बाद में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सुबह शिवपुरी के जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गए। देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि बस हादसे में घायलों को मामूली चोटें आई थी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!