शिवपुरी। एसपी आफिस में आयोजित जनुसनवाई में शिकायत करने आए जगदीश सिंह निवासी टोडा ने बताया कि 14 अक्टूबर 2021 में उसके भतीजे मंगलसिंह की हत्या सुरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी। हत्या के बाद उक्त लोग फरार हो गए। जगदीश ने बताया कि उसके भतीजे ने आरोपितों की जमीन के पास एक कुटीर बना ली थी और उधर ही एक दुकान खोल ली थी। आरोपितों द्धारा कई बार कुटीर व दुकान हटाने के लिए सुरेश को धमकी दी व कई बार कुटीर तोड़ दी। लेकिन 14 अक्टूबर की रात 2 बजे उक्त लोग कार से आए और भतीजे सुरेश में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मैं अपने मकान से बाहर आया और उक्त आरोपितों को भागते हुए देख लिया और उनकी पहचान कर ली। आरोपित हत्या के बाद शिफ्ट कार में बैठकर फरार हो गए। घटना में सुरेश की मौत हो गई थी और गवाह के रूप में मैंने अपना नाम लिखवाया था। मामले की शिकायत पुलिस में की गई पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लेकिन 11 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ पाई। जिस पर हमने ही खोजबीन की और एक आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा। मामले में केस चला जिस पर आरोपितों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई गई। बीते आठ महीने पहले आरोपित पैरोल पर छूटकर आए। पैरोल पर आने के बाद आरोपित लगातार हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। पैरोल की अवधि बीत जाने के बाद भी आरोपितों ने सरेंडर नहीं किया और अब लगातार केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। इसलिए पुलिस की असुनवाई से परेशान होकर हम आपके पास आए हैं हमारी मदद करें।






Be First to Comment