शिवपुरी। संयुक्त संचालक शिवपुरी मंडी आए,टैक्स चोरी रोकने कोटा नाका पर चौबीस घंटे के लिए फ्लाइंग तैनात की कृषि उपज मंडी (पिपरसमा) शिवपुरी से मंडी टैक्स चोरी कराने के मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।मंडी टैक्स चोरी करने वाले व्यापारी से पांच गुना जुर्माना बतौर मंडी टैक्स वसूला है। यह कार्रवाई सोमवार को ग्वालियर से शिवपुरी आए संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती ने की। इस कार्रवाई से जिले भर की मंडियों में सोमवार से ही कसावट आना शुरू हो गई है।
निर्यात बढ़ने की वजह से शिवपुरी जिले की मंडियों से किसानों को गेहूं के 2 हजार से ऊपर भाव लग रहे थे।इस कारण समर्थन मूल्य खरीदी की बजाय किसानों ने ज्यादातर गेहूं व्यापारी को बेचा है। लेकिन मंडी अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रांगण से ही बिना गेटपास काटे मंडी टैक्स चोरी कराई जा रही थी। बता दें कि सचिव ने खुद कहा था कि 20 मई की रात 11 बजे वह मंडी से लौटे थे। फिर भी ट्रक बिना गेटपास निकल गया।
पांच गुना की कार्रवाई में व्यापारी से लगभग 51हजार रु.शुल्क वसूला:
सांठगांठ करके बिन गेटपास के सीधे कोटा परिवहन मामले में गेहूं की कीमत के आधार पर संबंधित व्यापारी से पांच गुना जुर्माने के रूप में लगभग 51 हजार रुपए की राशि जमा कराई है। संयुक्त संचालक के शिवपुरी मंडी आते ही व्यवस्थाएं चाक चौबंद नजर आईं। जो कर्मचारी सामान्य कपड़ों में रहते थे,वर्दी पहनकर डाक लगवाते दिखे।
मंडी टैक्स चोरी मामले की जांच अभी चल रही है
मंडी टैक्स चोरी में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। कोटा नाका पर चौबीस घंटे के लिए फ्लाइंग गठित कर दी है। मुरैना जिले में भी अलग फ्लाइंग की व्यवस्था की है। शिवपुरी में मंडी टैक्स चोरी मामले की जांच अभी चल रही है, जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेंगे।
– आरपी चक्रवर्ती, संयुक्तसंचालक, मंडी बोर्ड आंचलिक कार्यालय ग्वालियर






Be First to Comment