अस्पताल में मरीजों से खिलबाड़, लाइट के बोर्ड पर टांग दी आक्सीजन बोतल / Shivpuri News

शिवपुरी। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही लगातार सामने देखने को आ रही है। कहीं अस्पताल में कूलर व पंखे नहीं चलते तो कहीं पीने के पानी की समस्या हो जाती है। कुल मिलाकर अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही को देखने व उस पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। अब एक और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने निकलकर सामने आई है यहां लाइट के बोर्ड पर मरीज को आक्सीजन की बोतल लगा दी। भर्ती मरीज ने बताया कि उसे बुखार की शिकायत थी आज उसे आक्सीजन लगाई गई है। यहां देख जाए तो आक्सीजन की बोतल लाइट के बोर्ड पर लगा दी जो एक बड़ी लापरवाही है।